Advertising

रिवालसर में डिग्री कॉलेज खोलने पर विचार :धूमल

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल रिवालसर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए।

मंडी। प्रदेश सरकार मण्डी जिले के रिवाल्सर में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने पर विचार करेगी ताकि स्थानीय युवाओं, विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षण सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने यह बात शुक्रवार को मंडी जिले के रिवाल्सर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने 8.80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से रिवाल्सर शहर के लिए बनने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी। इस सुविधा से 15 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने नेरचौक में ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने के लिए भूमि एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवायीं और भारत सरकार को आवश्यक भूमि एक रुपये टोकन लीज पर दी। हालांकि ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को स्थापित करने के लिए यह क्षेत्र नियमों को पूरा नहीं करता था, इसलिए कॉलेज को विशेष मामले के तहत स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके स्थापित होने से यहां लोगों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एवं शिक्षा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार कमांद में आईआईटी को स्थापित करने के लिए हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवायी गयी।
प्रो. धूमल ने कहा कि दिसम्बर 2007 में उनकी सरकार के सत्तासीन होने पर 100 करोड़ रुपये की लागत से बल्ह घाटी मध्यम सिंचाई योजना की पहली आधारशिला रखी गई थी। इस योजना के अगले कुछ माह में तैयार हो जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रिवाल्सर जिले का पांचवां शहर है, जिसके लिए मल निकासी योजना स्वीकृत की गयी है। भाजपा सरकार लोगों से किए वायदों को पूरा करने में विश्वास रखती है तथा जिन योजनाओं की आधारशिला रखी गयी थी, उन सभी योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। रिवाल्सर मलनिकासी योजना के कार्य को आरंभ करने के लिए पहले ही 1.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के मजबूत गढ़ों को उनसे छीना है। रोहड़ू, रेणुका तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र, जिनका कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रतिनिधित्व करते थे, पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा ने कठिन परिश्रम एवं लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य
कर प्रदेशवासियों के विश्वास को जीता है।
प्रो. धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से हजारों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को 23.5 करोड़ रुपये वितरित किए गए ताकि गंभीर बीमारी के उपचार में उन्हें सहायता मिल सके। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं अन्यों का इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल की घड़ी में पीडि़त मानवता की सहायता से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं है।
मुख्यमंत्री के रिवाल्सर पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जिनमें बौद्ध भिक्षु भी शामिल थे, ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने जनसभा के पश्चात् जन समस्याएं भी सुनीं और लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
परिवहन एवं शहरी विकास मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि 40 करोड़ रुपये की लागत से ऊना-जाहू-भाम्बला-कलखर मार्ग के सुधार का कार्य किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र के लिए 107 करोड़ रुपये की अन्य सड़क परियोजना भी है। उन्होंने कहा कि आईआईटी तथा ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जिले के इतिहास में विकास का मीलपत्थर हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समान विकास भाजपा सरकार की नीति है।
स्थानीय विधायक प्रकाश चौधरी, मिल्कफैड के अध्यक्ष मोहन जोशी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री रूपसिंह ठाकुर पूर्व विधायक डीडी ठाकुर एवं कन्हैया लाल ठाकुर, जिला परिषद के अध्यक्ष खीरामणि, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अजय राणा, प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति के सचिव राकेश जमवाल एवं भुवनेश्वरी, बल्ह भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजय रावत, पंचायत समिति के अध्यक्ष बंसीलाल, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान तेजसिंह ठाकुर, उपायुक्त देवेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement