देहरादून। शीतकाल के लिए उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। बदरीनाथ के कपाट 18 नवंबर, केदारनाथ और यमुनोत्री के
इसके अलावा ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी शिवशंकर लिंग की उपस्थिति में वेदपाठियों ने केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित कर दी। पांच नवंबर को भैया दूज पर्व पर सुबह आठ बजे विधि विधान के साथ केदारनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के तीर्थ पुरोहितों ने कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला। मुहूर्त के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट चार नवंबर को सुबह 11 बजे और यमुनोत्री के पांच नवंबर को भैयादूज के दिन सुबह साढ़े दस बजे बंद होंगे।