Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
नई दिल्ली। असम राज्य के गुवाहाटी में महिला के साथ सार्वजनिक रूप से हुई बदसलूकी ने पहले ही देश को शर्मशार कर रखा है, अब इंदौर में भी ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर मानवता की रूह कांप जाए। एक पति ने महज शक के आधार पर अपनी पत्नी के गुप्तांगों पर ताला जड़ दिया। सनकी पति ऐसा पिछले चार सालों से कर रहा था। सोमवार को पत्नी ने तंग आकर जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के इदरिस नगर में सोमवार को एक महिला को जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला से डॉक्टरों और पुलिस ने पूछताछ की तो महिला शोषण की यह क्रूरतम कहानी सामने आयी।
मूसाखेडी क्षेत्र निवासी श्वेता ने बताया कि उसका पति सोहन लाल एक ऑटो गैरेज में काम करता है। वह उसके चरित्र पर हमेशा से ही शक करता है। चार साल पहले उसने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसके गुप्तांगों पर ताला जड़ दिया। ताले की दो चाबियां थीं और दोनों ही सोहन लाल के पास रहती थीं।
वह काम पर जाने के पहले ताला लगा देता और शाम को लौटकर उसे खोलता। इस क्रूरता से तंग आकर श्वेता ने जहर खा लिया। सीएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सोहन को हिरासत में ले लिया गया। उससे चाबी जब्त कर ली गई। डॉक्टर द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।