Advertising

Categories: मनोरंजन

‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ ने एकता कपूर को उबारा

मुंबई। फिल्म समीक्षकों की भविष्यवाणियां गलत साबित करते हुए ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इससे राहत की सांस ली है, जो लगातार अनेक फिल्में फ्लॉप हो जाने से परेशान चल रही थीं। अर्जुन कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ ने रिलीज के बाद पहले 8 दिनों में ही 50.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अपना बजट निकाल लिया है।

Advertisement

एकता कपूर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “ मेरी एक के बाद एक पांच फिल्में- क्या कूल हैं हम , अज़हर, उड़ता पंजाब, ग्रेट ग्रैंड मस्ती और ए फ्लाइंग जट फ्लॉप हो गईं तो मैंने हार मान ली थी। यह वो समय था, जब मैं समझ नहीं पा रही थी कि मुझे फिल्में प्रोड्यूस करना चाहिए या नहीं.. लेकिन भगवान ने मेरा साथ दिया। ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ के हिट होने से मुझे राहत मिली है।” 

एकता कपूर ने कहा, जब नागिन सीरियल को लाया गया था.. तो कम से कम 500 स्टोरी आई होंगी कि किस तरह यह सीरियल टीवी को बर्बाद कर देगा। हॉफ गर्लफ्रैंड को भी फ्लॉप कहा गया था। समीक्षकों ने इसे पसंद नहीं किया.. लेकिन मुझे खुशी है आम दर्शकों को फिल्म पसंद आई है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए इससे बेस्ट और कुछ नहीं हो सकता था।  

फिल्म के लेखक चेतन भगत ने कहा, “रियल बॉक्स ऑफिस के किंग तो ऑडियंस हैं। फिल्म उन्हें पसंद आनी चाहिए।” अर्जुन कपूर ने भी कहा कि फिल्में ऑडियंस के लिए होती हैं.. ना कि समीक्षकों के लिए।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement