बद्दी। दून भाजपा मंडल की कमान अब बलबीर ठाकुर के पास रहेगी। रविवार को
होटल ज्योति में संपन्न हुए इस चुनाव में भाजपा के 85 बूथों के बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। चुनाव से पहले हुई बैठक में सभी वक्ताओं ने एकजुटता लाने और पुराने मतभेदों को भुलाकर पार्टी में नई जान डालने की वकालत की। सुबह करीबन 12 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और गहमागहमी के बीच शाम 6 बजे अध्यक्ष पद का फैसला हुआ। इस दौरान चुनाव परिसर में पूरे दून विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही।
चुनाव में बूथ अध्यक्ष रमेश कुमार, चेतराम, राज कुमारी, बृजलाल, जगत राम शर्मा, सतीश कुमार, राम स्वरूप, जय सिंह ठाकुर, रविंद्र शर्मा, पूर्ण चंद गुप्ता, केशव राम, कृष्णा देवी, स्वरूप सिंह, हेतराम, लायक राम, श्याम लाल, हुक्म चंद, रामजी दास चंदेल, किशोरीलाल, संजीव कुमार, मनोज कुमार, लाल चंद, शिवराम, प्रेम चंद, बृजलाल, मायादत्त, लखविंद्र गिल्ल, राजेश, तारा कौशल, रमेश कुमार, प्रेम इंद्र, नवल किशोर, पवन कुमार, चंद्र शेखर, खेम चंद, कृष्ण लाल, गोपाल दत्त ठाकुर, कांति प्रकाश, कैप्टन हेम राज, गुलाब सिंह, संजय शर्मा, जगदीश शर्मा, राम लाल ठाकुर, राम दित्ता, राम प्रकाश, राम आसरा, लेख राम, बलदेव चंदेल, राम गोपाल शर्मा, संजीव कुमार, राजेन्द्र कुमार, भगवान सैणी, ओम प्रकाश, देवराज चौधरी, धर्मपाल, प्रवीण कुमार, संतराम, संतोख सिंह, ध्यान सिंह लादी, राजेन्द्र सिंह, संजय कुमार, जोध सिंह, दसोंदी राम चंदेल, गुरनाम सिंह, गुरदास चंदेल, भगत राम, श्रवण सिंह, तरसेम चौधरी, लज्जा राम, संजीव, महेन्द्र सिंह, निर्मल सिंह, जोगिन्द्र ठाकुर, प्रेम चंद, संजीव शर्मा, गुरवक्श खन्ना, श्रीकांत शर्मा, मोहन सिंह, हंस राज ठाकुर, मोहन लाल मेहता, रणजीत सिंह मेहता, श्याम लाल मेहता, राम लाल मेहता आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, शहरी भाजपा प्रधान तरसेम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेतागण- दर्शन सिंह सैणी, जसबंत राय, जसबंत ठाकुर, गोपाल नेगी, बलविंद्र ठाकुर, राजेन्द्र झल्ला, श्रवण चंदेल, देवराज चौधरी, संजीव ठाकुर, संदीप चौधरी, अमित चंदेल आदि भी मौजूद थे।