Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
बद्दी। दून विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गढ़ नंदपुर पंचायत में अंतत: कांग्रेस ने सेंध लगा ही दी। मंगलवार को नंदपुर में बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस प्रत्याशी चौ. राम कुमार ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके मान सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाएगा। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुशील मेहता, अशोक मेहता, राज कुमारी मेहता, राम पाल फौजी, मोहन मेहता, भीम सिंह भगत, जीत राम मेहता, हरि किशन फौजी, मास्टर कमल चंदेल, पतराम लंबरदार और मदन चंदेल आदि प्रमुख हैं।
चौ.राम कुमार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत नंदपुर के तहत गांव रायपुर जखोली, पंगा, वसौलां, नंदपुर और कालूझिंडा पंचायत के तहत गांव कुडांवाला, कोटियां, शेरां व सतीवाला का तूफानी दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। नंदपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने संबोधन में कहा कि दून की विधायक विनोद चंदेल ने अपन पांच का कार्यकाल केवल कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रधानों ेएवं अन्य लोगों पर झूठे मामले बनाने में ही बिता दिया, जिस कारण दून विस क्षेत्र के विकास को ग्रहण लग गया। पहाड़ी पंचायतों की तो जमकर अनदेखी की गई है।
उन्होंने कहा कि दून व प्रदेश की जनता आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है और वह बदलाव चाहती है। इसी कारण उनके चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसीसे साफ झलक रहा है कि दून व प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
चौ. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जहां दून विस क्षेत्र को हाईटैक किया जाएगा, वहीं पहाड़ी पंचायतों को सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर नंदपुर के पूर्व प्रधान कृष्ण चंद शर्मा, उपप्रधान बाल किशन शर्मा, एडवोकेट श्याम लाल, बीडीसी चौ. भगत राम, नगर परिषद उपाध्यक्ष बंत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष करनैल चौधरी, कालूडिंडा की प्रधान राजकुमारी मेहता, पूर्व प्रधान हंसराज मेहता, उपप्रधान लायकराम चौधरी, भटौलीकलां के प्रधान अच्छरपाल कौशल, बरोटीवाला के चौ. राम रत्न, दौलत राम चौधरी, पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष भाग सिंह चौधरी, प्रधान संडोली रामेश्वर, उपप्रधान प्रीतम दास सोनी, पार्षद संजीव संजू, वार्ड पंच कमला, वार्ड पंच सुभाष, दून ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष कमल चंद बंसल, सतीश शर्मा, वार्ड पंच सफी मोहम्मद, वार्ड पंच भूरा खान, वार्ड पंच निक्का राम, रिटायर्ड टीचर रामेश्वर शर्मा, उपप्रधान मानपुरा सुच्चा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य तुलसी राम, लाला अमर सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिल्लू खान, सुरेंद्र रघुवंशी, कांग्रेस सेवादल नेता सुरेश लंबड़दार, सुरेश कश्यप, अनूप ठाकुर, कमल ज्ञानी, सोमनाथ सोमा, विरेंद्र ठाकुर समेत अनेक लोग उपस्थित थे।