शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को शेष 12 सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिससे अब उसके सभी
भाजपा कार्यालय से बुधवार को जारी12 प्रत्याशियों की सूची के अनुसार ज्वालामुखी से रमेश धवाला, देहरा से रविंद्र सिंह रवि, सुंदरनगर से राकेश जमवाल, शिमला ग्रामीण से ईश्वर रोहाल, बिलासपुर से सुरेश चंदेल, जयसिंह पुर से कैप्टन आत्मा राम, कांगड़ा से संजय चौधरी, इंदौरा से रीटा धीमान, फतेहपुर से बलदेव ठाकुर, ज्वाली से अर्जुन सिंह, बैजनाथ (सुरक्षित) से मुलखराज प्रेमी और चौपाल से सीमा मेहता को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने अपने 56 उम्मीदवारों की सूची दो चरणों में पहले ही जारी कर दी थी। इनमें भरमौर से जिया लाल, कुल्लू से राम सिंह, करसोग से हीरालाल, नाचन से विनोद कुमार, सरकाघाट से कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर, गगरेट से सुशील कालिया, हरोली से राम सिंह, घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग, सोलन से कुमारी शीला, रोहड़ू से बालकराम नेगी, किन्नौर से तेजवंत नेगी, चुराह से हंसराज को, चंबा से बीके चौहान, डलहौजी से रेणु चड्ढा, भटियात से विक्रम जरियाल, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, जसवां-परागपुर से विक्रम ठाकुर, सुलह से विपिन परमार, नगरोटा बगवां से मंगल चौधरी, शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से किशन कपूर, पालमपुर से प्रवीण शर्मा, लाहुल-स्पीति (अजजा) से रामलाल मार्कंडेय, मनाली से गोविंद ठाकुर, बंजार से खीमीराम शर्मा, आनी (अजा) से किशोरी लाल, सिराज से जयराम ठाकुर, द्रंग से जवाहर ठाकुर, जोगिंद्रनगर से गुलाब सिंह ठाकुर, धर्मपुर से महेंद्र सिंह ठाकुर, मंडी से दुर्गा दत्त ठाकुर, बल्ह (अजा) से इंद्र सिंह गांधी, भोरंज (अजा) से ईश्वर दास धीमान, सुजानपुर से उर्मिल ठाकुर, हमीरपुर से प्रेम कुमार धूमल, बड़सर से बलदेव शर्मा, नादौन से विजय अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी (अजा) से बलवीर चौधरी, ऊना से सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर, झंडूत्ता (अजा) से रिखी राम कौंडल, नयनादेवीजी से रणधीर शर्मा, अर्की से गोविंद शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर, दून से विनोद चंदेल, कसौली (अजा) से राजीव सहजल, पच्छाद (अजा) से सुरेश कश्यप, नाहन से राजीव बिंदल, रेणुका जी (अजा) से हृदया राम, पांवटा-साहिब से सुखराम चौधरी, शिलाई से बलदेव तोमर, ठियोग से राकेश वर्मा, कसुम्पटी से प्रेम ठाकुर, शिमला से सुरेश भारद्वाज, जुब्बल कोटखाई से नरेंद्र बरागटा और रामपुर (अजा) से प्रेम सिंह द्रैक शामिल हैं।