मुंबई। किसी भी कलाकार की लोकप्रियता को मापने के लिए ट्विटर पर उसके फॉलोअर्स की संख्या एक पैमाना है। इसी बात
बॉलीवुड ट्विटर इण्डेक्स के बारे में टू द न्यू के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत जौहर बताते हैं ‘भारतीय दर्शक मूवी स्टार्स को भगवान जैसा पूजते हैं। सोशल मीडिया ने उनके फैंस को ऐसा मंच मुहैया करवाया जिससे वे न केवल अपने स्टार्स की कई बातें जान जाते हैं बल्कि उनसे सीधे संवाद करने का अवसर भी उन्हें मिलता है।
फॉलोअर्स की संख्या की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन लोकप्रियता के मामले में अभी भी शहंशाह हैं। उनके बाद शाहरुख, सलमान और आमिर का नंबर आता है। टॉप टेन में तीन अभिनेत्रियां, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर का नाम आता है। प्रियंका सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। सोनम कपूर का टॉप टेन में होना आश्चर्य वाली बात है।
एक और आश्चर्यजनक बात यह है कि आमिर खान ने पिछले दो माह में दो लाख नए फॉलोअर्स जोड़े हैं, जबकि वर्ष 2013 में उन्होंने यूके के
बिग बी सिर्फ लोकप्रियता के मामले में ही नहीं बल्कि ट्वीट करने में भी सबसे आगे हैं। यदि प्रतिदिन ट्वीट करने की बात की जाए तो उनका औसत बैठता है 27.5, दूसरे नंबर पर 8.08 ट्वीट के औसत के साथ प्रियंका चोपड़ा हैं, लेकिन अमिताभ और प्रियंका में बहुत बड़ा अंतर है। इसके बाद शाहरुख खान, सोनम कपूर और माधुरी दीक्षित का नंबर आता है।
यकीन नहीं होता है, लेकिन ये सच है। पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो माधुरी दीक्षित नेने के फॉलोअर्स की संख्या 151 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बावजूद टॉप टेन में अब तक उनका नाम नहीं है। इसके बाद अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर और शाहरुख खान का नाम आता है।
फिल्म स्टार्स द्वारा की गई सारी ट्वीट्स की बात की जाए तो सबसे ज्यादा 27 प्रतिशत ट्वीट्स फिल्म प्रमोशन के बारे में होती हैं। यानी ये स्टार्स अपने लाभ का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। फैंस का भी ध्यान रखते हैं इसलिए 24 प्रतिशत ट्वीट्स फैंस के साथ बातचीत के दौरान होती है। अपने निजी क्षण को भी वे फैंस से बांटते हुए 23 प्रतिशत ट्वीट्स इस बारे में करते हैं। 9 प्रतिशत ट्वीट्स उन ब्रांड्स की होती है जिनके वे विज्ञापन करते हैं। प्रेरणा देने वाले वाक्यों का प्रतिशत सात है। किसी मुद्दे पर विचार व्यक्त करते हुए जो ट्वीट होती है उसका प्रतिशत मात्र 6 है। वही ‘सोशल काज़’ को लेकर की गई ट्वीट मात्र चार प्रतिशत होती हैं।
हर कलाकार का मिजात अलग होता है। सलमान सबसे ज्यादा अपने फैंस से बात करते हैं। सोनम कपूर की आधी से ज्यादा ट्वीट्स ब्रांड प्रमोशन के बारे में होती हैं। दीपिका पादुकोण और शाहित कपूर अपनी फिल्मों के बारे में बात करना ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी 60 प्रतिशत ट्वीट्स अपनी फिल्मों से संबंधित होती हैं।
महिला सेलिब्रिटी की तुलना में पुरुष सेलिब्रिटी अपने फैंस से डेढ़ गुना ज्यादा इंटरेक्ट करते हैं। फीमेल सेलिब्रिटीस अपने ब्रांड का प्रमोशन मेल सेलिब्रिटीज की तुलना में तीन गुना ज्यादा करती हैं।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More