बद्दी। आम आदमी पार्टी ने झाड़ू चलाओ यात्रा निकाल कर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-
आम आदमी पार्टी के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक आर्य और संयोजक एलएस वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस पार्टी के उदय से दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा डरे हुए हैं और अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। अशोक आर्य ने कहा कि बीबीएन में भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यहां भी अधिकारी जनता की सेवा करने की बजाए अपना विकास करने में ही जुटे हैं। इन अधिकारियों को आम जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। दलालों के माध्यम से ही हर काम हो रहे हंै।
पार्टी की बद्दी शहरी इकाई के प्रधान संजीव कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि नगर परिषद बद्दी के सभी नौ वार्डों में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है और युवाओं में आम आदमी पार्टी को लेकर भारी उत्साह है। संजीव कौशल ने कहा कि शहर में आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं का खाका तैयार कर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सौंपा जाएगा और इन समस्याओं को दूर करने के लिए उन पर दबाव बनाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रमेश ठाकुर, केवल सिंह ठाकुर, गुरदेव सिंह फौजी, गुरदयाल ठाकुर, इकबाल सिंह, दुश्यंत, अमित गुलेरिया, नरेश शर्मा, यशपाल, मोहम्मद खान, रणदीप ठाकुर मांई, वार्ड नंबर 9 के प्रभारी संजय पटियाल, नीलम कुमार, परमजीत, विश्ंाबर डोगरा, कश्मीर भारती, सुरेन्द्र ठाकुर, अमित, सुनील मित्तल, मोहम्मद इलाऊष, कुलदीप ठाकुर, सतपाल, कुलवीर, दयाल पंच, स्वर्ण सिंह, मोंटू मिश्रा, संदीप, मदन बिहारी, अनु मिश्रा, धन्ना राम, पीएस गोसांई आदि भी मौजूद थे।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में आम आदमी पार्टी की दस्तक
Advertisement