Advertising

मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों के वेतन में 30% कटौती

शिमला। केंद्र सरकार के निर्णय का अनुसरण करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी करोना वायरस से जंग के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों से लेकर निगमों- बोर्डों के अध्यक्षों- उपाध्यक्षों के वेतन में कटौती करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना वायरस से पूरी ताकत के साथ लड़ने का फैसला लिया गया। कैबिनेट के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों से लेकर निगमों- बोर्डों के अध्यक्षों- उपाध्यक्षों को एक साल तक 30 फीसदी कम वेतन मिलेगा।

यही नहीं विधायक फंड को भी दो वर्ष तक अब कोविड फंड में खर्च किया जाएगा। मंत्रिमंडल की इस बैठक में कुछ मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही केंद्र सरकार ने भी प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सभी सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का फैसला लिया गया है। सभी सांसदों को दी जाने वाली सांसद निधि भी अब दो वर्ष तक करोना वायरस के खिलाफ जंग में खर्च की जाएगी।

केंद्र और प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में यह चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं कि सरकार कभी भी अपने ग्रेड-1 और ग्रेड-11 स्तर के अधिकारियों के वेतन में भी इसी तरह कटौती कर सकती है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement