रामपुर बुशहर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के विकास के दावों की पोल खोलने के नाम पर युवा कांग्रेस
नरेंद्र नेगी ने रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रही है। वास्तव में इस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जो भी विकास हुआ है, वह केंद्र सरकार की ही देन है। प्रदेश सरकार तो इन योजनाओं को अपना बता कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।
युवा कांग्रेस नेता कांता ठाकुर और लोकराज का कहना था कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। सभी वर्गों के लोग बुरी तरह परेशान हैं और इस सरकार के छुटकारा पाने के लिए छटपटा रहे हैं। इससे पूर्व युवा कांग्रेस ने निरमंड में एक बैठक भी की, जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
युवा कांग्रेस का निरमंड में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Advertisement