शिमला। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा लोहड़ी के दिन जिला मण्डी के तत्तापानी में 1995 किलोग्राम दाल और चावल से बनाई गई खिचड़ी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। यह अब तक की सबसे अधिक परोसी जाने वाली खिचड़ी है। इस खिताब के तहत इससे पहले का रिर्कार्ड 918.8 किलोग्राम था।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह जानकारी मंकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर तत्तापानी में ‘तत्तापानी महोत्सव’ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने इसके लिए पर्यटन विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग ने लगभग 1000 किलो के बड़े अन्तर के साथ पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जय राम ठाकुर ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कोलडैम के निर्माण से यह क्षेत्र जल क्रीड़ा के लिए प्रमुख गंतव्य बन कर उभरा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा क्योंकि इस क्षेत्र में जल क्रीड़ा की आपार सम्भावना है।
मुख्यमंत्री का तत्तापानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। दुर्गा देवी बिहारी लाल ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सूद ने भी मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गणमान्य का इस अवसर पर स्वागत किया।
निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन युनूस ने कहा कि खिचड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बर्तन 7गुणा4 फीट के दायरे का था और इस प्रयास का उद्देश्य तत्तापानी को विश्व पर्यटन के मानचीत्र में लाना था।