Advertising

भाखड़ा-पौंग जलाशयों में जलभराव की स्थिति सुधरी

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े के दौरान हुई वर्षा से भाखड़ा बांध और पौंग बांध में जलभराव की स्थिति में सुधार दिखने लगा है, जिससे उत्तर भारत

Advertisement
के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों से भी राहत की सांस ली है। प्रदेश के ये दोनों बड़े जलाशय विद्युत उत्पादन के साथ-साथ विभिन्न राज्यों को पीने एवं सिंचाई के पानी आपूर्ति करते हैं और उत्तर भारत की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इन जलाशयों से मिलने वाले पानी से पंजाब और हरियाणा राज्यों में सिंचाई प्रणाली के तहत क्रमश: 30. 88 लाख हेक्टेयर और 29 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।
इस बार उत्तर भारत में मॉनसून काफी कमजोर चल रहा है। आरंभ में तो यही लगने लगा था कि मॉनसून फेल हो गया है, क्योंकि कुछ दिन वर्षा की हल्की फुहारें पडऩे के बाद एकाएक सूखे की स्थिति पैदा हो गई थी। भाखड़ा और पौंग बांध में जल भराव नहीं होने के कारण चिंता बनी हुई थी। स्थिति को देखते हुए इन राज्यों के लिए पानी की आपूर्ति में 10 प्रतिशत कटौती कर दी गई थी। इससे वहां खरीफ फसलों की बुआई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडऩे लगा था। लेकिन पिछले एक पखवाड़े के दौरान हिमाचल प्रदेश में हल्की से दरम्याना वर्षा होने से दोनों जलाशयों में पानी का स्तर 20 फुट तक बढ़ गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को भाखड़ा का जल स्तर 1576 . 80 फुट तक पहुंच गया था, जो गत 21 जुलाई को 1555 .65 फुट ही था। इसी तरह पौंग बांध का जल स्तर भी 1307. 74 फुट हो गया है, जो गत 21 जुलाई को 1288. 76 फुट था।
हालांकि दोनों जलाशयों में मौजूदा जल स्तर पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। लेकिन यदि वर्षा ऋतु के शेष लगभग एक माह के दौरान प्रदेश में वर्षाएं अच्छी हुई तो उम्मीद है इन जलाशयों में जलभराव की स्थिति में संतोषजनक सुधार आ जाएगा। भाखड़ा बांध में अधिकतम जलभराव 1680 फुट और पौंग बांध में 1390 फुट तक किया जा सकता है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement