Advertising

Categories: राजनीति

वीरभद्र सिंह ने छठी बार संभाला मुख्यमंत्री का पद

शिमला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छठी

Advertisement
बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने प्रात: 10:40 बजे वीरभद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा। निर्वाचित विधायक, पूर्व विधायक, राजस्थान एवं पंजाब राज्यों के विधायक और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।
प्रदेश मंत्रिमण्डल के नौ सदस्यों ने भी इस अवसर पर शपथ ग्रहण की। इनमें ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विद्या स्टोक्स, द्रंग से कौल सिंह ठाकुर, नगरोटा-बगवां से जीएस बाली, फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, बल्ह से प्रकाश चौधरी और सोलन से डॉ. धनीराम शांडिल शामिल हैं। मुख्य सचिव एस रॉय ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अनीस अहमद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हुए। हिमाचल लोकहित पार्टी के अध्यक्ष महेश्वर सिंह भी इस दौरान उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद वीरभद्र सिंह ने राज्य सचिवालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। उसके बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ज्वाली से विधायक नीरज भारती, घुमारवीं से राजेश धर्माणी और रेणुका से विनय कुमार को मुख्य संसदीय सचिव के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंत्रिमण्डल के नवनियुक्त सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement