शिमला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छठी
प्रदेश मंत्रिमण्डल के नौ सदस्यों ने भी इस अवसर पर शपथ ग्रहण की। इनमें ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विद्या स्टोक्स, द्रंग से कौल सिंह ठाकुर, नगरोटा-बगवां से जीएस बाली, फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, बल्ह से प्रकाश चौधरी और सोलन से डॉ. धनीराम शांडिल शामिल हैं। मुख्य सचिव एस रॉय ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अनीस अहमद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हुए। हिमाचल लोकहित पार्टी के अध्यक्ष महेश्वर सिंह भी इस दौरान उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद वीरभद्र सिंह ने राज्य सचिवालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। उसके बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ज्वाली से विधायक नीरज भारती, घुमारवीं से राजेश धर्माणी और रेणुका से विनय कुमार को मुख्य संसदीय सचिव के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंत्रिमण्डल के नवनियुक्त सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
वीरभद्र सिंह ने छठी बार संभाला मुख्यमंत्री का पद
Advertisement