नाहन। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं नाहन से भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल ने रविवार को त्रिलोकपुर क्षेत्र के गांवों- खारको, क्यारवाला, पुलेवाला,
डॉ0 राजीव बिंदल ने अपने पक्ष में वोट मांगते हुए ग्रामीणों से कहा कि बदलाव ही इन समस्याओं का एकमात्र समाधान है। उन्होंने कहा कि यदि लोग उन पर विश्वास करते हुए चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं तो वे इस पिछड़े इलाके की तस्वीर बदल देंगे और इसे विकास की नई राह पर ले आएंगे।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यहां की मुख्य समस्याएं सड़क, पेयजल, सिंचाई और स्कूल को लेकर हंै। हैरानी की बात है कि आजादी के 65 वर्षों बाद भी इन गांवों की सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य सम्बन्धित विधायक की प्राथमिकताओं में आते हंै, लेकिन लगता है उन्होंने इस ओर कतई ध्यान नहीं दिया और यहां से अपना नाता महज वोट वटोरने तक ही सीमित रखा। परिणाम स्वरूप नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछड़ता चला गया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास अब इस समस्या के समाधान का सुनहरा मौका है। चुनाव में भाजपा का साथ दें और फिर विकास की धारा का रुख अपने गांवों की ओर मुड़ता हुआ देखें।
इस जनसम्र्पक अभियान में उनके साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष दिगम्बर सिंह और भाजपा नेता विनोज शर्मा, बरखा राम, जागिन्द्रर सिंह, धर्मपाल, जयपाल तथा राम सिंह आदि भी थे।
भाजपा प्रत्याशी के सामने ग्रामीणों ने रोया दुखड़ा
Advertisement