Advertising

पहाड़ों पर असमय बर्फबारी, पांगी शेष क्षेत्र से कटा

चंबा(किलाड़)। हिमाचल प्रदेश के तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्र इस बार अक्तूबर-नवंबर माह से ही बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। चंबा जिला का जनजातीय ब्लॉक पांगी का इस असमय बर्फबारी के कारण शेष क्षेत्र से कट गया है। लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। विद्युत आपूर्ति भी ठप्प है। लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए हैं।   

Advertisement

पहले अक्तूबर और फिर नवंबर माह में लगातार तीन दिन चली बर्फबारी के कारण पांगी घाटी के सभी प्रवेश द्वार बन्द हो गए हैं। समस्त घाटी में यातायात बंद है। घाटी के ऊपरी इलाकों में करीब तीन फुट तक बर्फ जमा हो गई है, जबकि पांगी मुख्यालय किलाड़ सहित निचले इलाकों में डेढ़ फुट तक बर्फ पड़ी है।  तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

किलाड़ के बुजुर्गों- हरिराम, देवीसिंह, देवीलाल, गिरधारीलाल, संतोषकुमार, विशनदत्त, बृजलाल और महेंद्र सिंह आदि से इस संवाददाता ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पांगी में दशकों बाद अक्तूबर- नवंबर माह में बर्फबारी हुई है। यह समय लोगों का घरों में आवश्यक वस्तुओं एवं पशुचारे का भंडारण करने का है कि अचानक सारा काम ठप हो गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि पांगी क्षेत्र में मार्च- अप्रैल माह तक बर्फबारी का दौर चलता है। इस बार लगता है जनजातीय जनों को नवंबर से लेकर मार्च- अप्रैल तक घरों में ही दुबके रहना पड़ेगा। सबसे अधिक समस्या पशुचारे की रहेगी। जमा किया गया तमाम जमा किया चारा बीच में ही समाप्त हो सकता है।    

मौसम संबंधी उबलब्ध रिकार्ड के अनुसार पांगी में वर्ष 1956, 1979,1989,1993 और 1998 में भी इसी तरह समय से पहले हिमपात हुआ था, जिससे लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा था।

पांगीघाटी में हिमपात का दौर आमतौर पर दिसंबर माह से शुरु होता था, लेकिन इस बार अक्तूबर माह से ही बर्फ पड़नी शुरू हो गई है। पांगी के आवासीय आयुक्त चमनलाल शर्मा ने लोगों से कहा है कि खराब मौसम में घरों से बाहर ना निकलें और हर समय एहतियात बरतें। (किलाड़ से कृष्णचंद राणा की रिपोर्ट)

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement