कुल्लू। भारी हिमपात के कारण रोहतांग दर्रा बंद हो गया है। वहां अभी तक लगभग तीन फुट बर्फ पड़ चुकी है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवान
सीमा सड़क संगठन से प्राप्त सूचना के अनुसार इस समय रोहतांग दर्रे में तीन फुट, राहनीनाला में अढ़ाई फुट, मढ़ी में दो फुट, ब्यासनाला में डेढ़ फुट, राहलाफाल में एक फुट, गुलाबा में आठ इंच, राहला में आधा फुट, फातरु में सात इंच, कोठी व सोलंग में चार इंच तथा पलचान, कुलंग, मझाच, में दो इंच बर्फ है। पर्यटन नगरी मनाली सहित बुरुआ, शनाग, मनाली गांव, ढुंगरी, नसोगी व वशिष्ठ में भी सर्दियों की पहली बर्फबारी हुई है।
सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल योगेश नायर ने बताया कि बीआरओ ने रोहतांग बहाली शुरू कर दी है, लेकिन बर्फबारी का क्रम जारी रहने से उनकी दिक्कतें बढ़ी हैं। मौसम साफ रहने पर ही रोहतांग दर्रे को बहाल किया जा सकेगा।
पहाड़ों पर बिछी सफेद चांदी से पर्यटन नगरी मनाली को चार चांद लग गए हैं। काफी संख्या में सैलानी घाटी का नजारा लेने उमड़ रहे हैं, जिससे पर्यटन व्यावसायियों के चेहरे भी चमक उठे हैं। समय से काफी पहले शुरू हो गई इस बर्फबारी के कारण व्यावसायियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
गुलाबा के पर्यटन व्यवसायी केशव राम ठाकुर, दौलत राम और सुरेंद्र ने बताया कि बर्फ की सफेद चादर ओढ़ने के बाद मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में सैलानियों की चहल-पहल बढ़ गई है। मौसम खुलते ही उनका कारोबार भी चल पड़ा है। गुलाबा पर्यटन स्थल पर दिनभर सैलानियों से रौनक देखने को मिलती है। हिमालया रोपवे के संचालक अमिताभ शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण सोलंग में पर्यटकों की रौनक लौटी आई है। सोलंग पांच महीने से मंदी की मार झेल रहा था, लेकिन इस बर्फबारी से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More