Advertising

‘टायर्ड-रिटायर्ड और वीआईपी कल्चर से निजात’

शिमला। मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित जयराम ठाकुर ने कहा है कि नई सरकार में टायर्ड- रिटायर्ड लोगों के लिए कोई जगह नहीं होगी, उन्हें जाना होगा। इसके साथ ही जनता को वीआईपी कल्चर से भी निजात दिलाई जाएगी। जयराम ठाकुर सोमवार को यहां पीटरहॉफ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Advertisement

निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर यह बड़ा आरोप रहा है कि उन्होंने सरकार में सेवानिवृत्त अधिकारियों को ही अधिक महत्व दिया। पब्लिक में एक स्लोगन ही बन गया था कि- ‘वीरभद्र सरकार को टायर्ड- रिटायर्ड लोग ही चला रहे हैं।’ मुख्यमंत्री पद के लिए नामित होने के बाद पहली पत्रकार वार्ता में ही जयराम ठाकुर ने इस मुद्दे पर तंज कसा है।      

जयराम ठाकुर 27 दिसंबर के एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित विभिन्न राज्यों के करीब एक दर्जन मुख्यमंत्रियों के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। शपथग्रहण समारोह को भव्य रूप देने के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।

भावी मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन भी दिया कि सरकार बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी। पिछली सरकार के कुछ निर्णयों की समीक्षा की जाएगी और आवश्कता हुई तो निर्णयों को बदला भी जा सकता है। धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने या पहले से चल रही व्यवस्था में किसी तरह का परिवर्तन करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त आर्थिक संकट को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। निगमों- बोर्डों पर ज्यादा भार नहीं डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद कुछ प्रशासनिक फेरबदल भी किया जा सकता है।

जयराम ठाकुर ने इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन के अवसर पर दीन दयाल अस्पताल में पहुंच कर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान उनके साथ मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा, शिमला से भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज और अनेक पार्टी नेता एवं अधिकारीगण भी थे।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement