आजमगढ़। जानी-मानी अभिनेत्री, समाजसेवी और पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी का मानना है कि लोकसभा
अपने पैतृक गांव मिजवां आईं शबाना ने मीडिया से एक बातचीत में कहा कि देश के लोग बदलाव चाहते थे और उन्हें मोदी के रूप में मजबूत नेता नजर आया तो उन्हें वोट दे दिया। हालांकि अल्पसंख्यकों का एक हिस्सा मोदी को लेकर अब भी डरा और आशंकाओं से घिरा है। वह अब भी सोच रहा है कि पता नहीं, मोदी के राज में उसके साथ क्या होगा?
उन्होंने कहा कि मोदी ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही है, लेकिन कहीं अल्पसंख्यकों का जिक्र नहीं किया। अगर भाजपा नेता ने ऐसा किया होता तो मुसलमानों के जेहन में उनके प्रति बसा डर कम होता। अब मोदी के सामने इस भय को खत्म करने की चुनौती है।
मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी ने कहा कि मोदी के सामने एक और बड़ी चुनौती अपने ही दल तथा हिन्दूवादी संगठनों के खुराफाती तत्वों पर लगाम लगाने की होगी। ये लोग अनाप-शनाप बकते हैं और जहर उगलते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त तो जो हुआ सो हुआ, लेकिन अब जब भाजपा की सरकार बन गई है तो ऐसे लोगों को काबू में करना ही होगा तभी मोदी के ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ का सपना पूरा होगा।
उन्होंने उत्तरप्रदेश के बदायूं में हाल ही में 2 लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के बाद उन्हें फांसी पर लटकाए जाने की घटना को अत्यंत दुखद बताया।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More