Advertising

Categories: राजनीति

सरकार ने देवभूमि को गिरवी रख दिया: स्टोक्स

विधानसभा में विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स ने आरोप लगाया है कि धूमल सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं तथा धड़ाधड़ गैर हिमाचलियों को कौडिय़ों के दाम जमीनें बेची जा रही हैं। देवभूमि का कतरा-कतरा साहूकारों के हाथों गिरबी रख दिया गया है। उपचुनाव में प्रचार के लिए आईं कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स बुधवार को नालागढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सोलन जिले में सबसे ज्यादा भूमि बाहरी राज्यों के साहुकारों को बेची गई है तथा प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने प्रापर्टी डीलिंग में करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार के कारण भाजपा में फूट पड़ी हुई है। भाजपा के असंतुष्टों  द्वारा बनाया गया भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा इसका एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ और रेणुका के उपचुनावों में भाजपा को जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने भाजपा से प्रश्न किया कि उसने नालागढ़ में कौन सा  विकास किया है, उसका एक उदाहरण तो दे। उन्होंने कहा कि भाजपाई दिवंगत विधायक हरिनारायण सैणी के नाम का प्रचार कर वोट मांग रहे हैं, जबकि यह सभी जानते हैं कि भाजपा ने स्व.सैणी के साथ हमेशा प्रताडऩा वाला व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार टोल टैक्स नहीं हटवा सकी, जबकि उसने इसका लोगों से वादा किया था। आज नालागढ़ में बस अड्डे का मुद्दा ठंडे बस्ते में है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।
इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष अल्का वर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement