शिमला में इन दिनों मुम्बई, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, अहमदाबाद, गुजरात और पश्चिमी बंगाल आदि से प्रतिदिन 12 से 15 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग के सूत्रों के अनुसार रविवार को 15 हजार से अधिक पर्यटक शिमला पहुंचे थे।
मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों 45 से 48 डिग्री तक तापमान होने के कारण हिमाचल की ठंडी वादियां पर्यटकों को खूब रास आ रही हैं। खासकर मनाली के सोलंगनाला व रोहतांग में बर्फ के बीच अठखेलियां करने का रोमांच पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। मनाली में बड़े होटल पहले ही एडवांस बुकिंग पर पैक हैं। छोटे होटलों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। मनाली का वन विहार भी सैलानियों को काफी आकर्षित कर रहा है। यहां हर रोज तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं। वन विहार में देवदार के पेड़ों के बीच बैठने और बोटिंग करने का अपना ही रोमांच है।
मनाली से निकलकर बड़ी संख्या में पर्यटक जनजातीय लाहुल घाटी तक भी पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय केलंग सहित माता मृकुला मंदिर व त्रिलोकनाथ मंदिर में श्रद्धालु सैलानियों से रौनक बढ़ने लगी है। लाहुल घाटी के ट्रैक रूट बहाल होने के कारण पहाड़ों को नापने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लेह-लद्दाख मार्ग बहाल होने पर इन दिनों केलंग में सैलानियों का जमघट लगा हुआ है। लाहुल घाटी में हर साल बढ़ रही सैलानियों की संख्या के चलते लोग होटल निर्माण की ओर अब काफी ध्यान देने लगे हैं। घाटी में जिला मुख्यालय केलंग के अलावा जिस्पा व उदयपुर में भी सैलानियों के ठहरने की व्यवस्था है। मनाली-लेह मार्ग पर जाने वाले अधिकतर सैलानी केलंग में ही ठहराव करते हैं। इसलिए केलंग में होटलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More