Advertising

टीम अन्ना भंग: भविष्य की योजनाओं पर धुंध

नई दिल्ली। जनलोकपाल के लिए पिछले डेढ़ साल से आंदोलन चला रहे अन्ना हजारे ने अपनी टीम भंग कर दी है। इसके साथ ही टीम अन्ना की कोर कमेटी भी खत्म

Advertisement
हो गई है। अन्ना ने कहा है कि वो राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे और न ही चुनाव में उतरेंगे। सोमवार को प्रेस को जारी किए गए अपने ब्लॉग में अन्ना हजारे ने लिखा कि टीम का गठन जनलोकपाल कानून को लाने के लिए किया गया था, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। ‘टीम अन्ना का कार्य समाप्त हो गया है’ शीर्षक से लिखे गए ब्लॉग में अन्ना ने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से कोर टीम का कोई औचित्य नहीं रह गया है और अब वो जनता को ‘विकल्प’ देने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने लिखा, ”अच्छे लोगों को खोज कर जनता को विकल्प देना अच्छा रास्ता है। लेकिन यह होगा कैसे? यह मेरे सामने प्रश्न है। मैं देशभर में दौरे करुंगा। लोगों को जागरूक करुंगा। अच्छे सदाचारी लोग, जिनमें सेवा भाव है और जिनका राष्ट्रीय व सामाजिक दृष्टिकोण है, जब तक संसद में नहीं जाएंगे, तब तक बदलाव नहीं आएगा”
अन्ना ने कहा कि बार-बार अनशन करने से कुछ हासिल नहीं हो रहा है। ऐसे में देश को राजनीतिक विकल्प देने की जरूरत है। अन्ना ने साथ ही यह भी कहा कि सरकार से जनलोकपाल की मांग का आंदोलन रुक गया, लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। जनलोकपाल की मांग को लेकर अन्ना हजारे ने चार बार अनिश्चितकालीन और चार बार ही एक- एक दिन का अनशन किया था। लेकिन सरकार की ओर से हर बार टालमटोल पूर्ण नीति ही अपनाई जाती रही।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रही टीम अन्ना ने हाल ही में जंतर मंतर पर अनशन किया था, जिसके बाद टीम के महत्वपूर्ण सदस्य अरविंद केजरीवाल ने औपचारिक तौर पर राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की थी।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement