Advertising

राज्यपाल और प्रेस एकादश के बीच टी-20 क्रिकेट मैच

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को बिशप कॉटन स्कूल शिमला में राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के मध्य खेले गए टी-20 मैच का शुभारम्भ किया। यह मैच हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण संगठन द्वारा आयोजित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए संगठन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल शारीरिक स्वस्थता को बनाने रखने में सहायता मिलती है बल्कि खेलों को प्रोत्साहित करने तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलती है।

दत्तात्रेय ने कहा कि अच्छी आदतें, पौष्टिक आहार और शारीरिक व्यायाम न केवल स्वस्थ जीवन व्यय करने में सहायता करता है, बल्कि मनुष्य के व्यक्तित्व में सकारात्मकता भी लाते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है जबकि नकारात्मकता विभिन्न बीमारियों को आमंत्रित करती है।

राज्यपाल ने कहा कि वह स्वयं एक क्रिकेटर रहे हैं तथा खेल के प्रति उनकी गहरी रूचि है। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का एक अंग है, परंतु इसे एक खिलाड़ी की भावना से खेलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत के लिए स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया है और पूरे देश में सफलतापूर्वक इस अभियान का कार्यान्वयन किया जा रहा है। इसी प्रकार हाल ही में स्वास्थय की महत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने फिट इंडिया, हिट इंडियाका नारा दिया है, अर्थात् अदि हम स्वस्थ है तभी हम सभी जगह सफल हो सकते है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को नारे के रूप में फिट हिमाचल, ड्रग फ्री हिमाचलका संदेश दिया है।

 

इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण संगठन के अध्यक्ष बलदेव तोमर ने राज्यपाल का

स्वागत किया और कहा कि संगठन इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों के अतिरिक्त युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा दे रहा है। संगठन नशे के विरुद्ध अभियान चला रहा है और यह मैच इसी अभियान का एक हिस्सा है। उन्होंने क्रिकेट मैच के लिए मैदान उपलब्ध करवाने के लिए बी.सी.एस. स्कूल प्रशासन का धन्यवाद किया।

मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने राज्यपाल एकादश का नेतृत्व किया जबकि अनिल भारद्वाज ने प्रेस एकादश की कप्तानी की।

महापौर कुसुम सदरेट, बी.सी.एस. स्कूल के हैडमास्टर रॉय क्रिसटोफर रोबिनसन तथा प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्यपाल की राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को बधाई: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पत्रकार बन्धुओं एवं इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए चौथे स्तंभ का मजबूत एवं निष्पक्ष योगदान आवश्यक है।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement