Advertising

प्रियंका के बाद सोनिया गांघी भी पहुंचीं शिमला

शिमला।  कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंच गई हैं। वे शुक्रवार को दोपहर बाद यहां पहुंचीं और सीधे छराबड़ा में स्थित बेटी प्रियंका गांधी के घर चली गईं। इससे पूर्व पिछले कल ही प्रियंका गांधी यहां पहुंची थीं। राहुल गांधी के भी शीघ्र ही वहां पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement
  

सोनिया गांधी शुक्रवार को नई दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने उनकी आगवानी के लिए मौजूद थे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। चंडीगढ़ से सोनिया गांधी मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ हेलिकॉप्टर में शिमला आईं।

Advertisement

सोनिया गांधी अनाडेल मैदान से सीधे छरावड़ा के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी वीरवार को शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर पर पहुंची थीं। एक-दो दिन के भीतर राहुल गांधी के भी शिमला आने की संभावना है।

शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सोनिया और प्रियंका गांधी शिमला से नजर रखेंगी। यदि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत होती है तो यह पार्टी ही हिमाचल प्रदेश के बाद दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी। हिमाचल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हाल ही में शिमला नगर निगम के चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस हाईकमान को हिमाचल से बहुत उम्मीदें हैं।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement