नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जंग चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के
आम आदमी पार्टी 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूरा जोर लगा लगा रही है। मीडिया के लोग जब 41 हनुमान रोड पर मौजूद आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो गट्ठरों में बंधी चुनाव प्रचार सामग्री गाड़ियों पर लाद कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सुपुर्द की जा रही थी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जिन चुनाव सर्वेक्षणों में आम आदमी पार्टी को कम सीटें दिखाई गई हैं, वे अपने फ़ायदे के लिए पैसे देकर कराए गए हैं। ये सर्वेक्षण कुछ टीवी चैनलों ने पैसा खाकर किए हैं।” केजरीवाल का दावा है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली के इन चुनावों में 47 सीटें मिलने वाली हैं। यह पूछने पर कि इसके क्या प्रमाण हैं कि उन्हें 47 सीटें मिलती दिखाने वाला सर्वेक्षण पैसा देकर नहीं कराया गया है, अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने अपने सभी शुरूआती आंकड़े वेबसाइट पर डाले हैं आप चाहें तो जांच कर सकते हैं। जो टीवी चैनल हमें कम सीटें मिलती दिखा रहे हैं, वे अपने सभी शुरूआती आंकड़े अपनी वेबसाइट पर क्यों नहीं डालते ?”
दिल्ली विधान सभा में कुल 70 सीटें हैं। हाल ही में आए कुछ चुनाव सर्वेक्षण आम आदमी पार्टी को दस से 15 सीटें मिलती दिखा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने यह भी स्वीकार किया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद में लोकपाल बिल नहीं ला रहे, बल्कि क़ानून बदल कर प्रभावी लोकायुक्त लाएंगे।
उन्होंने कहा, “दिल्ली में मौजूदा लोकायुक्त ‘शो पीस’ यानि केवल सजावट की वस्तु से अधिक नहीं है। दिल्ली में लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर आर्थिक गड़बड़ी की आरोप लगाए थे, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।”
अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु नतीजे आने की बात सिरे से खारिज कर दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत रही है, त्रिशंकु विधानसभा की बातें बेकार हैं।”
आम आदमी पार्टी के दफ्तर में मौजूद कार्यकर्ताओं की बातचीत से दिखता है कि पार्टी पर आर्थिक दबाव है। वहां जब एक युवा कार्यकर्ता ने मेट्रो में बांटने के लिए पार्टी के बैज मांगे तो चुनाव सामग्री वितरित कर रहे व्यक्ति ने कहा, “अभी बैज कम हैं। इस बार पैसे कम आए हैं। मेट्रो में बैज बाँटना मँहगा पड़ेगा।” एक अन्य युवा कार्यकर्ता ने जब चिकने कागज़ पर बने रंगीन पेंफलेट मांगे तो उसी व्यक्ति ने जवाब दिया, “एक पैंफलेट 15 रूपये का पड़ता है। हम इसे उड़ाने के लिए नहीं दे सकते।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव में गुजारत और अन्य प्रदेशों से आए ‘आप’ के कार्यकर्ता भी प्रचार कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता से जुड़े बिजली, पानी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और भाजपा, आम आदमी पार्टी की आलोचना को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मुद्दों के अभाव में कांग्रेस और भाजपा के पास षड़यंत्र ही तिनके का सहारा बचा है।
दिल्ली में विकास की उनकी क्या योजना है, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ” भ्रष्टाचार ख़त्म करेंगे फिर सारा विकास अपने आप हो जाएगा।”
अरविंद केजरीवाल का इंतज़ार करते समय पत्रकारों से एक अनाम किशोर पार्टी कार्यकर्ता ने कहा था, “मेरी आपसे एक अपील है. आप ऐसा लिखना जो हमारी पार्टी की सही तस्वीर पेश करे। आजकल मीडिया में कई ग़लत बातें आ रही हैं।”
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More