सोलन। नगर परिषद सोलन ने शहर में बकाया टैक्स की वसूली के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है। परिषद ने निर्णय लिया है कि जो लोग टैक्स के मामले में
परिषद के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बड़ी संख्या में लोगों के पास सेनिटेशन आदि का लाखों रुपये का टैक्स लंबे अरसे से बकाया है। लोग तरह-तरह के बहाने बना कर इसे जमा करने से बच रहे हैं, जिस कारण परिषद की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि परिषद की इस कार्रवाई से टैक्स की उगाही संभव हो सकेगी।
सोलन नगर परिषद के अंतर्गत दस हजार के करीब उपभोक्ता हैं, जिनके राशनकार्डों का नवीनीकरण होना है। इसके अतिरिक्त नए कार्ड भी बनाए जाने हैं। शहर में लगभग पांच प्रतिशत उपभोक्ता नगर परिषद के डिफाल्टरों की सूची में दर्ज हैं। ऐसे लोगों से बकाया टैक्स की वसूली के लिए ही परिषद ने यह फार्मूला अपनाया है। यदि डिफाल्टर नगर परिषद का बकाया कर जमा करवा देते हैं तो उनके कार्ड बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
परिषद ने यह निर्णय भी लिया है कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए राशनकार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More