Advertising

हिमाचल प्रदेश

अटल टनल के दोनों छोर में हिमपात, पर्यटक उमड़े

शिमला। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और निचले एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में व्यापक रूप से वर्षा के साथ कहीं- कहीं ओलावृष्टि के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुल्लू- मनाली के ऊपरी क्षेत्रों रोहतांग, सोलंगनाला आदि सहित अटल टनल के दोनों छोर पर रुक- रुक कर हिमपात हो रहा है, जिस कारण लोग एक बार फिर से ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए हैं। हिमपात की सूचना से पर्यटकों की वांछें खिल गईं।

Advertisement

प्रदेश में काफी समय तक मौसम खुष्क रहने के बाद हो रही इस वर्षा से किसानों- बागवानों ने राहत की सांस ली है। राज्य के सेब बहुल क्षेत्रों में इस बार बहुत कम बर्फबारी हुई हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में इस सीजन में एक बार भी हिमपात नहीं हुआ। लोगों को केवल ओलावृष्टि से ही संतोष करना पड़ा।   

मनाली से प्राप्त सूचना के अनुसार अटल टनल के दोनों छोर में विगत रात से हिमपात हो रहा है। दोनों छोर में तीन- तीन इंच बर्फ पड़ चुकी है। पर्यटक वाहन सिस्सू तक भेजे जा रहे हैं, जबकि आम वाहनों को सोलंगनाला में रोक दिया गया है। लाहुल घाटी के कोकसर, सिस्सू, दारचा, योचे, रारिक, छिका, नेनगाहर सहित सभी उंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है।

दूसरी ओर रोहतांग दर्रे सहित कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में भी रात से भारी हिमपात हो रहा है। हिमपात को देखते हुए सभी दर्रों में वाहनों की आवाजाही बन्द कर दी गई है।

Advertisement

बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (BRO) बर्फ हटा कर बारालाचा दर्रे के दोनों छोर जोड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लगातार हिमपात उनकी राह रोके हुए है। पर्यटक हिमपात का दीदार करने के लिए सोलांगनाला की ओर बढ़ रहे हैं। वहां अंजनी महादेव व फातरु में बर्फ के दीदार हो सकते हैं।

डीएसपी ने मनाली केडी शर्मा ने कहा कि खराब मौसम के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घाटी में यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारी बर्फबारी की स्थिति में उनसे सुरक्षित स्थान पर जाने और रहने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में रोका जा रहा है। चार पहिया वाहन और लाहुल के स्थानीय वाहन ही सोलंगनाला से आगे भेजे जा रहे हैं। सैलानियों को सचेत किया गया है कि वे हिमपात वाले क्षेत्र में न जाएं।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement