Advertising

Categories: राजनीति

शिमला नगर निगम पर माकपा का कब्जा


Advertisement
शिमला नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर संजय चौहान और उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवर।

शिमला। नगर निगम शिमला के चुनावों में महापौर और उप-महापौर पदों पर सीपीआई (एम) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के उम्मीदवार दूसरे और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहे। पार्षदों में सबसे अधिक 12 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, जबकि कांग्रेस के 10 और माकपा के तीन उम्मीदवार जीते।  शिमला नगर निगम पर वर्ष 1986 से कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। इस बार सीपीआई (एम) ने निगम पर कब्जा कर नया इतिहास रचा है। माकपा के उम्मीदवार संजय चौहान को कुल 51115 में से 21903 (42.85 प्रतिशत) मत पड़े और वे अपने निकट प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के सतिन्द्र सिंह मिन्हास, जिन्हें 14035 (27.45 प्रतिशत) वोट मिले, से 7868 मतों के अंतर से विजयी हुए। कांग्रेस की उम्मीदवार मधु सूद 13278 (25.97 प्रतिशत) वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। आजाद उम्मीदवारों में कर्मचन्द भाटिया को 385, मनोज कुमार को 749, सुमन कदम को 513 तथा हेमराज गौतम को 252 मतों से संतोष करना पड़ा। 

उपमहापौर पद के लिये माकपा प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर 21196 (41.42 प्रतिशत) मत लेकर 4778 मतों के अंतर से विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के दिग्विजय चौहान को 16418 (32.11 प्रतिशत) तथा कांग्रेस के देवेन्द्र चौहान को 13205 ((25.83 प्रतिशत))मत हासिल हुए। आजाद उम्मीदवार अतुल बोहरा और कनिका बंकर को क्रमश: 607 तथा 387 मत पड़े।
पार्षदों में भराड़ी वार्ड से भाजपा की कला शर्मा, रुलदुभट्टा वार्ड से भाजपा की सरोज ठाकुर, कैथू से माकपा की कान्ता सुयाल, अनाडेल से भाजपा की लक्षमी, समरहिल से माकपा की दीक्षा ठाकुर, टुटु से भाजपा की निर्मला चौहान, बालुगंज से कांग्रेस की ऊषा देवी लखनपाल, टूटीकण्डी से कांग्रेस की ऊमा कौशल, नाभा से कांग्रेस के शशि शेखर, फागली से भाजपा के कल्याण चन्द, कृष्णानगर से भाजपा की रजनी सिंह, रामबाजार (गंज) से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला, लोअर बाजार से भाजपा की भारती सूद, जाखू से भाजपा के मनोज कुठियाला, बेनमोर से भाजपा के अनूप वैद, ईंजन घर से कांग्रेस के सुशान्त कपरेट, संजौली चौक से भाजपा की सत्या कौंडल, ढली से भाजपा के शैलेन्द्र चौहान, चम्याणा से माकपा के नरेन्द्र, मल्याणा से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, कसुम्पटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर, छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेन्द्र चौहान, पटयोग से कांग्रेस के दीपक रोहाल, खलीनी वार्ड से कांग्रेस के प्रवीण कुमार और कनलोग वार्ड से कांग्रेस के आलोक पठानिया विजयी रहे।
माकपा के राज्य सचिव राकेश सिंघा ने शहर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव के नतीजे अपने आप में एक स्पष्ट संकेत है कि यदि प्रदेश की जनता को विकल्प उपलब्ध कराया जाए तो कांग्रेस और भाजपा दोनों को सत्ता की रेस से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने इस चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब और पैसा पानी की तरह बहाया, लेकिन परिपक्व मतदाताओं के विवेक को नहीं डिगा सके।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement