Advertising

प्रदेश में हर नागरिक पर 93 हजार का कर्ज, श्वेतपत्र लाएंगे: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर प्रदेश सरकार श्वेत पत्र लाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में यह जानकारी वीरवार को विधायक राजेंद्र राणा द्वारा नियम 130 के तहत प्रदेश में आर्थिक स्थिति पर लाए गए प्रस्ताव के उत्तर में दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश के हर नागरिक पर 92,833 रुपये का कर्ज है। प्रदेश की वित्तीय हालत यह है कि सरकार को विधायक क्षेत्र विकास निधि की अंतिम किस्त को भी रोकना पड़ा है। यदि प्रदेश सरकार पूर्व भाजपा सरकार की ओर से चुनावी वर्ष में खोले गए संस्थानों को चलाने का फैसला लेती तो इन्हें पूरी तरह खोलने में अगले चार साल लग जाते। ऐसा करने पर सरकार के पास एक माह बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन देने के भी पैसे नहीं होते।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बजट में केंद्र सरकार का एक भी अंश नहीं है। प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों की छठे वेतन आयोग की इस समय 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी लंबित है। इसके अलावा डीए की तीन किस्तें भी सरकार अभी तक नहीं दे पाई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए आर्थिक रूप से और भी विकट होने वाला है, क्योंकि वर्ष 2025-26 में केंद्र से राजस्व घाटे के अनुदान के रूप में मिलने वाली राशि घटकर तीन हजार करोड़ रुपये रह जाएगी। 100 दिन के भीतर सरकार को 6000 करोड़ रुपये का कर्ज लेना पड़ा है। पूर्व सरकार ने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपनी आय बढ़ाने के रास्ते निकाल रही है। वाटर सेस, एक्साइज पालिसी और बिजली प्रोजेक्टों से आय बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अक्टूबर तक 40 मेगावाट सोलर ऊर्जा मिल जाएगी। इसके लिए निविदाएं खोल दी गई हैं। शराब के ठेकों की नीलामी से 40 प्रतिशत आय बढ़ी है। शांगटांग प्रोजेक्ट वर्ष 2025 में पूरा हो जाएगा। इससे भी सालाना 1000 हजार करोड़ रुपये की आय होगी।

इससे पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रस्ताव पेश करते हुए प्रदेश की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई और इसे सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने का सुझाव दिया। चर्चा में विधायक चंद्रशेखर, रणधीर शर्मा और भवानी सिंह पठानिया ने भी सुझाव दिए।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement