101 पीडि़तों के साथ साक्षात्कार पर आधारित इस रिपोर्ट के अनुसार शेल्टर होम चलाने वाली जसवंती देवी, उसके रिश्तेदार, बाहर वालों सहित पुलिस भी इस सारे कारनामे में शामिल थीं। समिति के दो सदस्यों अनिल मल्होत्रा और सुदीप्ति शर्मा ने ‘अपना घर’ के पूरे हरियाणा में चल रहे 12 शेल्टरों में रह रहे चार साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्गों से बात की।
रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि अगर कोई पीडि़त गर्भवती पाई जाती है तो उसका डीएनए अभियुक्तों जय भगवान और सतीश के डीएनए से मिलाया जाए।
समिति के सदस्यों ने कहा है कि बहादुरगढ़ के बाल भवन के पीडि़तों से सामना झकझोर कर रख देने वाला था। इस दौरान पांच से 10 साल के बच्चों ने बताया, ”जय भगवान और सतीश मुख मैथुन के लिए मजबूर करते थे।”
पीडि़तों ने बताया कि उन्हें नंगा करके कपड़े या दुपट्टे के साथ पंखे से बांधकर बांस की छड़ से पीटा जाता था।
रिपोर्ट के अनुसार पीडि़तों को हर रात शराब पीने के लिए मजबूर किया जाता था। इसमें बच्चे, जवान और बूढ़े सब शामिल हुआ करते थे।
पीडि़तों ने बताया है कि होली के दिन जय भगवान और सतीश उनके गुप्तांगों पर रंग लगाते थे। इसके अलावा ये दोनों बलात्कार के दौरान एक दूसरे का वीडियो भी बनाया करते थे। इन सभी से जसवंती के घर के निर्माण में मजदूरी भी करवाई गई।
समिति ने अपनी जांच में पाया कि कई अवयस्क लड़कियों को बाहर के लोगों के सामने भी परोसा गया। उन्हें बाहर यह कह कर भेजा जाता था कि उनकी शादी उन्हें ले जा रहे आदमी के साथ की जाएगी। इस कारण कोई विरोध करने की स्थिति में नहीं रहता था। साथ ही उनके साथ संभोग करने से पहले उन्हें शराब पीने के लिए भी मजबूर किया जाता था।
रिपोर्ट के अनुसार रोहतक के सहारा सेवा आश्रम में बातचीत के दौरान 35 साल की एक महिला फूट-फूट कर रो पड़ी। दो बच्चों के साथ आश्रम में रह रही इस महिला का एक बच्चा जसवंती ने बेच दिया। महिला ने समिति को बताया, ”जब जसवंती से मैंने अपने बच्चे को बेचे जाने के बारे में पूछा तो उसने मेरे गुप्तांग में कैंची घुसा दी।” जांच समिति ने पाया कि जसवंती ने कई नवजात शिशुओं, खासकर लड़कों को बेच दिया था।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में आगे लिखा है कि एक लड़की को बाहर घुमाने के नाम पर चंडीगढ़ ले जाया गया। वहां उसे नग्न हो कर स्वीमिंग पूल में नहाने को मजबूर किया गया और उसका वीडियो बनाया गया।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More