Advertising

हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में समीक्षा बैठक

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रपति चुनाव से सम्बन्धित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisement

बैठक में राष्ट्रपति चुनाव से सम्बन्धित तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। विधानसभा सचिवालय में स्थापित किये जा रहे मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर मतदान केन्द्र की सुरक्षा तथा साज- सजावट के भी उचित दिशा निर्देश दिये।

बैठक में विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटूंगरु, निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग हरबंस ब्रेस्कॉन, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा,  उप सचिव विधान सभा संजीव गुप्ता, उप निदेशक, लोक सम्पर्क एवं प्रोटोकॉल विधान सभा हरदयाल भारद्वाज, उप मुख्य निर्वाचन अधिकरी हरबंस धीमान, जिला कोषाधिकारी जगदीश शर्मा, तथा चुनाव विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधान सभा सचिवालय के पुस्तकालय कक्ष में स्थापित मतदान केन्द्र पर विधानसभा के सदस्य मतदान करेंगे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement