Advertising

आर्थिक आधार पर हो आरक्षणः क्षत्रीय महासभा

बद्दी। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने मांग

Advertisement
की है कि देश में तुरंत आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए ताकि सभी वर्गों के गरीबों को इसका लाभ मिल सके। महेंद्र सिंह तंवर शनिवार को यहां मलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महासभा इस मांग को लेकर आगामी 22 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देगी, जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. दिग्विजय सिंह भी संबोधित करेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि देश में कृषि पर आधारित कर मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों को राहत प्रदान की जा सकती है। इसके अतिरिक्त भ्रष्टाचार को समूल नष्ट किए जाने की भी जरूरत है। इसके बिना सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रस्तावित धरने में अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, आरक्षित व अनारक्षित सभी वर्गों के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी को आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा वर्ष 1980 से जातिगत आरक्षण के खिलाफ आवाज उठा रही है। जातिगत आरक्षण देश के लिए घातक है। 75 फीसदी लोग इससे दुखी है। इस अन्याय को अब बर्दाश्त करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में जातिगत आरक्षण दस वर्षों के लिए दिया गया था, लेकिन हमारी सरकारें इसे बढ़ाते- बढ़ाते 70 वर्ष तक खींच चुकी है। इसके बावजूद गरीबों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया। दलितों की हालत आज भी पहले जैसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण से सभी गरीबों को लाभ मिलेगा, जिसमें गरीब दलित भी शामिल हैं।

महेंद्र सिंह तंवर ने इस मौके पर कैप्टन डीआर चंदेल को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों का प्रभार सौंपा। कैप्टन चंदेल ने कहा कि जातिगत आरक्षण के खिलाफ जंग और भी तेज की जाएगी तथा इसके लिए पूरे प्रदेश के राजपूत समुदाय को इकट्ठा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में महासभा का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व मलपुर पहुंचने पर महेंद्र सिंह तंवर का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर राम दयाल नेगी, धर्मपाल नेगी, अनंत राम, प्रीतम सिंह, सुशील राणा, मोहन लाल नेगी, मेला राम चंदेल, बलबीर ठाकुर, कैप्टन हेमराज, संजीव ठाकुर, महामंत्री ठाकुर वरवीर सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव, भूपसिंह राणा,  शिव कुमार, प्रेम चंद ठाकुर, विशेष ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हरनेक ठाकुर, रामदिता ठाकुर, पदम ठाकुर, नंबरदार प्रवेश ठाकुर, राम गोपाल, राम सिंह, बुधराम ठाकुर, डा. अवतार, रणजीत सिंह, जसविंद्र ठाकुर, विजय चंदेल, राजू भारद्वाज समेत अनेक गणमान्य लोग भी कार्यक्रम मों मौजूद थे। मंच का संचालन ज्ञान सिंह ने किया।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement