Advertising

Categories: राजनीति

‘प्रदेश सरकार की स्पीड बहुत धीमी’

राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना चुके जगत प्रकाश नड्डा के इन दिनों एकाएक हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो जाने से यहां भाजपाई समीकरणों में भारी फेरबदल की भविष्यवाणियां की जा रही हैं। मूल रूप से बिलासपुर के वासी जेपी नड्डा ने हिमाचल की राजनीति में वर्ष 1993

Advertisement
के विधानसभा चुनाव से पदार्पण किया था। उस चुनाव में भाजपा की सरकार तो नहीं बनी, लेकिन जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता जरुर बने। अगली बार बीजेपी को सत्ता मिली तो ये नड्डा ही थे जिन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए प्रो. प्रेम कुमार धूमल का नाम आगे रखा था। खुद वो स्वास्थ्य मंत्री बने। वर्ष 2007 में जब दोबारा सरकार आई तो नड्डा स्वयं को उपेक्षित महसूस करते हुए वापस संगठन की राह में निकल पड़े। शायद उसी राह ने प्रदेश के इस स्वास्थ्य मंत्री को आज देश का स्वास्थ्य मंत्री बना दिया। अब एक बार फिर उनके घर वापसी की चर्चाएं हैं। जगत प्रकाश नड्डा से उनकी भविष्य की योजनाओं पर डीएनएस के स्थानीय संपादक संजीव शर्मा ने विशेष बातचीत की। पेश हैं इस बातचीत के मुख्य अंशः-

————————–

संजीव शर्मा– काफी चर्चा है..प्रदेश वापसी कब हो रही है…?

जेपी नड्डा– मोदी जी ने मुझे देश के स्वास्थ्य का जिम्मा सौंपा है। उस दिशा में लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहा रहा हूं। मैं एक कार्यकर्ता ही हूं. नेतृत्व ने जो काम सौंपा, करता आया हूं। जो काम सौंपा जायेगा, उसे करूंगा..इससे ज्यादा कुछ नहीं। हां, प्रदेश की बेहतरी के लिए जो जरूरी होगा, किया जायेगा।

संजीव शर्मा– स्वस्थ भारत को किस तरह अंजाम दे रहे हैं..?

जेपी नड्डा– अस्पतालों की व्यवस्था से सम्बंधित सात मानक तय किये गए हैं। बेहतर करने वाले परिसरों को दस लाख से पांच करोड़ तक का ईनाम रखा गया है। योजना का असर सामने आया है। आगे और बेहतर होगा।

संजीव शर्मा– प्रदेश के स्वास्थ्य का ख्याल किस तरह से रख रहे हैं?

जेपी नड्डा– तीन मेडिकल कालेज शुरू होने वाले हैं। हमीरपुर में ज़मीन का मसला जल्द सुलटा लिया जायेगा। एम्स का काम अगले छः माह में नज़र आने लगेगा। राज्य सरकार से कहा गया है कि पेंडिंग डीपीआर जल्द भिजवाएं ताकि काम की गति बढ़ाई जा सके।

संजीव शर्मा– राज्य सरकार का सहयोग मिल रहा है..?

जेपी नड्डाउतना नहीं जितना चाहिए, राज्य सरकार की स्पीड धीमी है। मोदी सरकार की विकास की स्पीड बहुत ज्यादा है। जितना मांगेंगे उतना हम देने को तैयार हैं। हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे।

संजीव शर्मा– आपने जीएस बाली को ऑफर क्या दिया कि हड़कंप मचा हुआ है। तो क्या पार्टी असम फार्मूले पर चल रही है।?

जेपी नड्डा हमें पार्टी का व्यास बढ़ाना है। इसके लिए जो भी आना चाहेगा, उसका स्वागत है। लेकिन अंतिम फैसला गुण दोष के आधार पर ही होगा।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement