मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लंबी डेटिंग के बाद अंततः अपने से 11 साल छोटे बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली। निक जोनस अमेरिका के जाने माने गायक हैं और प्रियंका भी हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रियंका और निक ने एक सप्ताह पूर्व सगाई की। इस दिन प्रियंका का जन्म दिन भी था। इसी साल के अंत में दोनों शादी कर सकते हैं। सगाई के बाद दोनों बहुत खुश हैँ। अमेरिकी मीडिया ने भी प्रियंका और निक की सगाई की खबरें प्रकाशित की हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हाल ही में प्रियंका 11 साल छोटे बॉयफ्रेंड निक को भारत में अपनी मां से मिलवाने भी लाई थीं। यही नहीं प्रियंका ने बॉलीवुड में सलमान के साथ बनने वाली फिल्म ‘भारत’ से भी स्वयं को अलग कर लिया है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।