Advertising

हिमाचल प्रदेश

सत्ता सुख नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं- सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर समन्वय और समर्पण भाव के साथ काम करेगी।

Advertisement

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से पिछले 40 वर्षों से जुड़े हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें काम करने का अवसर प्रदान करना वास्तव में कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार राज्य  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग सभी कांग्रेस विधायकों की पार्टी से मजबूत पृष्ठभूमि है और लगभग सभी विधायकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ विषयों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अलग नहीं है।

Advertisement

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले। राज्य सरकार प्रदेश में सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए है। हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर (एचपीएसएससी) में पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश किया है। सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एचपीएसएससी हमीरपुर के कामकाज को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में भर्ती एजेंसियों के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए यह निर्णय लिया गया, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं पर लोगों का विश्वास उठ चुका था।

सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित करने के राज्य सरकार के निर्णय की सराहना की।

विधायक कुलदीप सिंह राठौड़, चंद्र कुमार, इन्द्र दत्त लखनपाल, अनिरुद्ध सिंह, विनोद सुल्तानपुरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल और कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement