Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
सुक्खू के स्वागत समारोहों में जेबकतरों का धावा - Himnewspost

Advertising

Categories: राजनीति

सुक्खू के स्वागत समारोहों में जेबकतरों का धावा

शिमला। कांग्रेस मुख्यालय शिमला और सोलन में नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वागत समारोहों में जेबकतरों ने धावा बोल कर लगभग डेढ़ दर्जन नेताओं की जेबें साफ कर दीं। शातिर जेबकतरों ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल के पार्टी प्रभारी चौ. वीरेंद्र सिंह को भी नहीं बक्शा।
शिमला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में आयोजित समारोह के दौरान जेबकतरों ने सुक्खू की जेब से करीब आठ हजार रुपये नकद और एटीएम कार्ड उड़ा लिए तो चौ. वीरेंद्र सिंह की जेब से पर्स खिसका लिया, जिसमें चार हजार रुपये की नकदी सहित आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंकों के क्रेडिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी थे। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डिप्टी स्पीकर के बेटे विवेक शर्मा की जेब पर भी हाथ साफ किया। बड़सर से स्वागत समारोह में शामिल होने आए राजेंद्र जार की जेब से वे पर्स व मोबाइल उड़ा लिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ता गुरदेव सिंह का पर्स गायब हुआ, जिसमें तीन एटीएम कार्ड और पेन कार्ड के अलावा कुछ नकदी भी थी।
यही नहीं सोलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए आयोजित रैली में भी जेबकतरों ने नेताओं की जेबों पर खूब हाथ साफ किया। यहां उन्होंने कांग्रेस के जिला महासचिव सहित दस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जेबें काट कर उन्हें करीब 75 हजार रुपये का चूना लगाया। नकदी के अतिरिक्त वे उनकी जेबों से एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड आदि भी ले गए। शिमला और सोलन दोनों जगह पुलिस ने मामला दर्ज कर जेबकतरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement