Advertising

अब हिजड़ों में ही जिंदा है प्राचीन गुरू-शिष्य परंपरा

नैनीताल (हल्द्वानी)। द्रोणाचार्य-एकलव्य, रैदास-कबीर से शुरू हुई गुरु-शिष्य परंपरा हमारे सभ्य समाज में किस हाल में पहुंच गई, यह किसी से छिपा नहीं है।

Advertisement
आज जिस तरह द्रोणाचार्य जैसा प्रतिबद्ध शिक्षक मिलना मुश्किल है, ठीक उसी तरह एकलव्य जैसे विद्यार्थी की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। यह गिरावट केवल हमारे समाज में आई है। लेकिन हिजड़ों में ऐसा नहीं है। वह ‘माता-पिता, गुरु, देवता’ वाली अवधारणा पर भी नहीं चलते। हिजड़ों के लिए तो गुरु ही माता-पिता और देवता सब कुछ है। गुरु-शार्गिद में प्रेम का ऐसा संबंध शायद ही किसी दूसरी कौम में हो।

बरेली रोड पर रहने वाले हिजड़ों की ग्रुप की लीडर हैं कजरी मौसी। लेकिन घर के बाहर लगे बोर्ड में आज भी गुरु वहिदा का नाम ही ऊपर है। वहिदा की उम्र 70 साल है। वह इधर-उधर जा नहीं सकतीं। इसलिए सारे काम कजरी को देखने पड़ते हैं। लेकिन होता वही है जो वहिदा चाहती हैं। इसके उलट हमारे यहां शायद ही कोई छात्र होगा जो शिक्षा पूरी करने के बाद शिक्षक को याद रखता होगा। हिजड़ों में शिष्य जितना गुरु का सम्मान करता है उतना ही त्याग गुरु का भी शिष्य के लिए होता है। गुरु-शिष्य का एक-दूसरे का सहारा बनने की परंपरा क्या कभी हमारे समाज में कायम हो सकती है?

देश-दुनिया में शायद हिजड़ा ही हैं, जिन्हें अकसर माता-पिता भी मंजूर नहीं करते। आगरा में जन्मी कजरी मौसी को अपने माता-पिता की शक्ल याद नहीं है। उनके लिए वहिदा ही सब कुछ हैं। उनका बचपन वाहिदा के साये में ही कटा। बचपन के बारे में कजरी को कुछ याद नहीं सिवाय इसके कि उन्होंने जो मांगा उनकी गुरु ने दिया। करीब 25 साल पहले दोनों गुरु-शिष्या दिल्ली, हरिद्वार होते हुए हल्द्वानी आकर बस गए थे।

हिजड़े जहां भी रहते हैं उनका एक दल होता है। इसमें गुरु ही प्रधान होता है और वही पूरे दल का संचालन करता है। दल के लोग हर काम में बुजुर्ग हिजड़ों की राय जरूर लेते हैं। गुरु के बाद वरिष्ठ शिष्य को दल मुखिया बना दिया जाता है और फिर गुरू के कर्तव्यों का निर्वहन करता है।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement