Advertising

बिहार में फिर नीतिश- मोदी की जोड़ी, शपथ ग्रहण

पटना। एनडीए में लौटे नीतिश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। भाजपा के सुशील कुमार मोदी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वीरवार प्रातः राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार में पहले भी नीतिश और मोदी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में साथ काम कर चुके हैं। 

Advertisement

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव और सांसद अली अनवर के विरोधी स्वरों के बीच रातों- रात आमन फानन में शपथग्रहण का यह समारोह आयोजित किया गया। प्रातः दस बजे दोनों को शपथ दिला दी गई, जबकि आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव दावा कर रहे थे कि राज्यपाल सबसे बड़ा दल होने के कारण आरजेडी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करे। बताया जा रहा है कि आरजेडी इस मामले में अदालत भी जा सकती है। नीतिश कुमार को 28 जुलाई को सदन में अपना बहुमत साबित करना है।   

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बुधवार सायं आरजेडी से नाराज होकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसका बाद भाजपा ने जेडीयू को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी, जिसके परिणाम स्वरूप नीतिश फिर से मुख्यमंत्री बन गए।

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव में नीतिश के फैसले पर नाराजगी जताई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शरद यादव ने कहा है कि, “यूपीए से गठबंधन तोड़ने का नीतिश का फैसला उनकी अपनी अंतर्रात्मा की आवाज पर आधारित है। जनता में इसका गलत संदेश जाएगा।”    

जेडीयू सांसद अली अनवर ने भी विरोध जताते हुए कहा कि, “नीतिश कुमार का यह निजी फैसला है। इससे मैं सहमत नहीं हूं, बल्कि आहत हूं।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की कि नीतिश के त्यागपत्र के बाद राज्यपाल को सबसे बड़े दल आरजेडी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement