शिमला। हिमाचल प्रदेश के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी, 2022 की अहर्ता तारीख के आधार पर पूर्ण हो चुका है और इसे 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप में प्रकाशित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 39,229 मतदाताओं के नाम मृत्यु/स्थान परिवर्तन/दोहरे पंजीकरण आदि के कारण मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। इस प्रकार मतदाता सूची में कुल 61,295 मतदाताओं (1.15 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई है इसके अतिरिक्त सेवा अहर्ता मतदाता सूची भी 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर कर दी गई है। प्रदेश में अन्तिम रूप से प्रकाशित सेवा अहर्ता मतदाता सूची में कुल 67,810 मतदाता दर्ज हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अब कुल 53,76,077 सामान्य मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 27,18,055 पुरूष, 26,58,005 महिलाएं तथा 17 तृतीय लिंग है।
प्रदेश की जनसंख्या लिंग अनुपात 976 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 है। प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 1,01,627 मतदाता 14-सुलह निर्वाचन क्षेत्र में और सबसे कम 24,024 मतदाता 21 लाहौल- स्पीति (अ.ज.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण सम्बन्धित जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ए.डी.एम/एस.डी.एम.)/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदान/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध सूची से किया जा सकता है।
प्रवक्ता ने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की वेबसाइट http://ceohimachal.nic.in पर भी उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति इन सूचियों में दर्ज नामों की पुष्टि उपरोक्त वेबसाइट के अतिरिक्त एनवीएसपी पोर्टल व वीएचए एप्लीकेशन के माध्यम से भी कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता सूचियों की फोटो रहित पी.डी.एफ.फाइलों की डी.वी.डी. 100 रुपये प्रति डी.वी.डी. की दर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, शिमला के कार्यालय या सम्बन्धित जिला निर्वाचन कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।