Advertising

हिमाचल में आरम्भ होगी मुख्यमंत्री हिम-सेवा

शिमला। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी ‘मुख्यमंत्री हिम- सेवा 1100’ आरंभ की जाएगी। राजधानी में आज इसके लिए मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश द्वारा आरम्भ की गई हेल्पलाइन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर प्रस्तृति दी गई।

Advertisement

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री हिम-सेवा के माध्यम से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान घर पर ही सुनिश्चित होगा तथा इस सेवा को हिमाचल में शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।

निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर ने इस आयोजन का संचालन किया। उन्हांने मुख्यमंत्री हिम-सेवा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि यह सेवा जनता से प्रशासन की ओर अर्थात् ‘बॉटम-टॉप’ सोच पर आधारित होगी, जिससे प्रदेश सरकार को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि यह हेल्पलाइन सेवा प्रातः 7 से 10 बजे तक कार्य करेगी तथा इसके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं, शिकायतें, सुझाव एवं जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस हेल्पलाइन का कॉल सेंटर टूटीकंडी शिमला की नगर निगम पार्किंग परिसर में स्थापित किया गया है, जिसमें 60 कॉल सेंटर आप्रेटरज को रोजगार दिया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन अन्य ऑपरेटर कार्यालय में दर्ज आवेदनों की औपचारिक सुनवाई करेंगे।

कार्यशाला में मध्य प्रदेश ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ के निदेशक भूपेन्द्र परास्ते ने हेल्पलाइन सेवा के सम्बन्ध में पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुति दी। इस कार्यशाला के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए।

कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, अनिल खाची और आरडी धीमान, पुलिस महा निदेशक एसआर मरडी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement