बद्दी। बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में अभियुक्त बनाए गए दून के विधायक राम कुमार चौधरी अंतत: बरी हो गए। पंचकूला के अतिरिक्त जिला सत्र
वीरवार को अदालत का यह फैसला आते ही स्थानीय और प्रदेश स्तर पर एकाएक राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। ज्योति हत्याकांड में फंसने के कारण राम कुमार चुनाव जीतने के बाद से ही विधानसभा में अनुपस्थित चल रहे थे और इसी कारण अब तो दून में उपचुनाव के लिए भी गतिविधियां शुरू हो गई थीं। लेकिन अब ऐसी सारी गतिविधियों को विराम लग गया है। भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस में भी राम कुमार विरोधी खेमे में मायूसी छा गई है।
विदित रहे कि विधानसभा चुनाव का परिणाम निकलने से पहले ही रामकुमार चौधरी पंचकूला में हुई एक युवती की हत्या के केस फंस गए थे। पंचकूला पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश देती रही थी। दून विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद 8 जनवरी 2013 को उन्होंने पंचकूला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने कई बार जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन कोर्ट ने उसे नाममंजूर कर दिया था, जिस कारण वे विधानसभा की कार्यवाही में भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके थे। काफी समय बीत जाने के कारण अब दून हल्के में उपचुनाव की संभावनाएं तलाशी जाने लगी थीं। जहां प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने उपचुनाव को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी थीं, वहीं कांग्रेस के भी कुछ लोग मौके की तलाश में थे। लेकिन अब एकाएक यह सब कुछ थम गया है।
दून के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ठाकुर ने विधायक की रिहाई पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राम कुमार चौधरी के लिए वीरवार का दिन आरंभ से ही लक्की रहा है। उनके अनुसार राम कुमार वीरवार के दिन ही पहली बार विधायक बनने में कामयाब रहे थे, इससे पूर्व दून हलके में कांग्रेस टिकट की जंग भी उन्होंने वीरवार को ही जीती थी। यही नहीं उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन पत्रा भी भी वीरवार के दिन ही दाखिल किया था और अब हत्या के एक मामले में उन्हें वीरवार को ही कोर्ट ने निर्दोष करार दिया है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More