बद्दी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने एक बार फिर से दोहराया है कि प्रदेश में अगले
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल में आम जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है और केंद्र की तरह यहां भी कांग्रेस मुक्त शासन का मन बना चुकी है। इस सरकार के मंत्रीगण केवल मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के केस से बचाने में लगे हैं। इससे प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। प्रो. धूमल ने कहा कि पूर्व में जब- जब भी केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार रही हैं देश व प्रदेश का समग्र विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पंचायतों एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों जिताएं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की राजनीतिक स्थिति बेहद संवेदनशील है। लोगों की आंखों में धूल झोंककर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक भी काम भलाई का नहीं किया। ये बेरोजगारों से किए बेरोजगारी भत्ते के वादे को भूल गई। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को वर्ष 2009 से 4-9-14 के लाभ दिए थे। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये लाभ 2006 से देने का वादा किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह 4-9-14 के लाभ 2006 से देने के बजाए 2012 से भी देने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि राज्य के 10 लाख स्कूली बच्चों को निशुल्क वर्दी मिलती थी, लेकिन पिछले तीन साल में केवल एक ही वर्दी मिली, वह भी देरी से और भ्रष्टाचार के बाद। इस भ्रष्टाचार पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। सरकार दावा कर रही है कि बड़े-बड़े औद्योगिक घराने प्रदेश में निवेश को तैयार हैं, जबकि हकीकत यह है कि यहां से अभी तक करीब 200 उद्योग पलायन कर चुके हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर और दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल आदि ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इन लोगों के शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर कसौली के विधायक डा. राजीव सहजल, अर्की के विधायक गोबिंद राम शर्मा, नालागढ के विधायक केएल ठाकुर, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र अत्री, पूर्व विधायक दर्शन सिंह सैणी, मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ठाकुर, भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर व डीआर चंदेल आदि भी मौजूद थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More