Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
अनुष्का का करण जौहर पर सनसनीखेज आरोप - Himnewspost

Advertising

Categories: मनोरंजन

अनुष्का का करण जौहर पर सनसनीखेज आरोप

मुंबई। करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में लीड रोल में नजर आईं अनुष्का शर्मा ने जौहर पर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि सारा बॉलीवुड दंग रह गया है। अनुष्का ने तो यहां तक कहा कि वे जौहर पर उनकी हरकतों से परेशान होकर सेक्सुअल हरासमेंट का केस तक दर्ज कराने वाली थीं। 

करण जौहर के प्रसिद्ध शो कॉफी विद करन के दौरान अनुष्का ने ऐसे राज़ खोले के भरोसा करना मुश्किल है। इस दौरान करण और कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। अनुष्का ने सीधे सीधे करण पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया। अनुष्का ने कहा कि करण कभी कभी उन्हें बहुत ही गलत तरीके से हाथ लगाते थे। 

यह सारी कहानी तब शुरू हुई जब करण ने कहा कि उन्हें अनुष्का पर थोड़ा क्रश था, जो फिल्म की शूटिंग के समय से ही शुरू हो गया था। इसके बाद अनुष्का ने तपाक से कहा कि वह तो करण पर सेक्सुअल हरासमेंट का केस ठोकने वाली थीं। अनुष्का ने तो यहां तक कहा कि जैकलीन फर्नांडीज ने भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इसी तरह की बात कही थी। इसके बाद कैटरीना ने बात को टालने के लहज़े में कहा कि फिल्हाल इस लीगल मैटर को किसी और दिन पर टाल देना चाहिए। वह दोनों को पसंद करती हैं और नहीं चाहतीं कि दोनों के बीच कुछ बुरा हो। इस तरह यह मुद्दा यहीं खत्म हुआ। 

खबरची अब इस बात की पड़ताल में जुट गए हैं कि अनुष्का शर्मा के इन आरोपों में वास्तव में ही की सच्चाई है या फिर उन्होंने केवल पब्लिसिटी बटोरने के लिए इस तरह के आरोप लगाए हैं।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement