मुंबई। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। बहुत पहले चर्चा थी कि फिल्म के निर्देशक करण जौहर रणबीर और ऐश्वर्या पर एक किसिंग सीन और एक बोल्ड सीन फिल्माना चाहते हैं। जब ऐश्वर्या ने मना कर दिया तो करण मान गए। लेकिन अब फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भले ही किसिंग सीन हटा दिया गया हो, लेकिन बोल्ड सीन रखा है।
सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या को बोल्ड सीन के लिए करण ने राजी कर ही लिया, क्योंकि यह फिल्म के लिए अहम सीन था। इस सीन में ऐश्वर्या और रणबीर एक दूसरे के शरीर पर चॉकलेट लगाते दिखाई देंगे। खबर है कि इस सीन की काफी एडिटिंग होगी और ऐश्वर्या के ओके कहने पर ही फिल्म में जोड़ा जाएगा।
धूम 2 में रितिक रोशन के साथ ऐश्वर्या का लिप लॉक सीन था। इससे बच्चन परिवार के लोग काफी नाराज हो गए थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बहू स्क्रीन पर इस तरह के सीन करें। दूसरी ओर बच्चन परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि सारा बच्चन परिवार फिल्मों से जुड़ा हैं। सभी प्रोफेशनल कलाकार हैं और इस तरह की बातें उनके लिए कोई मायने नहीं रखतीं।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More