शिमला। लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्टेज-1 में काम कर रहे मजदूरों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने और श्रम कानूनों को लागू नहीं किए जाने के विरोध में सीटू से जुड़ी कामगार यूनियन ने मंगलवार को बिथल में मुख्य नियोक्ता SJVNL के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया।
सीटू के जिलाध्यक्ष कुलदीप, राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी व रंजीत ठाकुर, यूनियन के अध्यक्ष कपिल और सचिव संसारी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट में पटेल कंपनी और विभिन्न ठेकेदारों के माध्यम से रखे गए मजदूरों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल पा रहा है। यहां कई मजदूरों को तो 4- 4 माह से वेतन नहीं मिला है। ओवरटाइम का भुगतान भी कानून के अनुसार नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वेतन और अन्य समस्याओं को लेकर SJVNL के प्रबंधन से कई बार मौखिक एवं लिखित रूप गुहार लगाई गई, परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस परियोजना में श्रम कानूनों की कोई परवाह नहीं की जा रही है। मजदूरों को आई कार्ड तक नहीं मिले हैं। ग्लव्स, सेफ्टी शूज, हेलमेट, गमबूट, सेफ्टी बेल्ट आदि भी नहीं दिए जा रहे हैं। यहां तक किसी मजदूर को चोट लग जाये तो फस्ट एड बॉक्स तक भी साइट में उपलब्ध नहीं है। यही नहीं मजदूरों के लिए शौचालय और रेस्ट रूम की भी व्यवस्था नहीं की गई है।
यूनियन ने परियोजना प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रोजेक्ट में श्रम कानूनों को लागू नहीं किया गया और मजदूरों को पिछले कई माह से चले आ रहे बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो प्रोजेक्ट में काम बंद कर दिया जाएगा। इस प्रदर्शनकारियों में मजदूर नेता चुनी लाल, मनोहर, दयाल सिंह, सामी राम, सबोध, नुप राम, अजु, राम किशोर, चरण दास, टेक चंद, प्रवीण, बर चंद, सुनील, मोहिन्दर, विक्की आदि उपस्थित रहे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More