Advertising

हिमाचल प्रदेश

लखीमपुर कांड के रोष में वाम संगठनों ने धारा 144 तोड़ी

शिमला। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के पुत्र आशीष मिश्रा द्वारा कथित रूप से किए गए किसानों के नरसंहार के विरोध में सोमवार को शिमला में वाम संगठनों ने रिज और मालरोड पर धारा 144 तोड़ते हुए उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और उनके पुत्र की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Advertisement

सीपीआई-एम, किसान सभा, सीटू, एसएफआई, जनवादी नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति और दलित शोषण मुक्ति मंच के बड़ी संख्या में लोगों ने मालरोड और रिज मैदान पर प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में माकपा विधायक राकेश सिंघ, हिमाचल किसान सभा के नेता कुलदीप सिंह तंवर, ओंकार शाद, सीटू नेता विजेंद्र मेहरा, कपिल शर्मा, सत्यावान पुंडीर, बलवीर पराशर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। बाद में उन्होंने गिरफ्तारियां भी दीं।  

माकपा नेता राकेश सिंघा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकारें देश भर में किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए खुले आम हिटलरशाही नीतियां अपना रही हैं। नेतागण खुले आम जन से मारने की धमकियां देकर किसानों पर हमले किरा रहे हैं। लगातार हत्याएं की जा रही हैं। आजादी के बाद देश में पहले कभी ऐसा नहीं देखा गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनता को अब खुद फैसला करना होगा कि वे देश में संविधान का शासन चाहते हैं या तानाशाही का? क्या अपने लिए सुरक्षित माहौल चाहते हैं या ऐसी गुंडागर्दी जो भाजपा शासित यूपी और हरियाणा में देखने को मिल रही है?

राकेश सिंघा ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, जो सरेआम अपनी गुंडागर्दी की डींगे मारते हुए आंदोलनकारी किसानों को ललकारता है, को यदि केंद्र सरकार बर्खास्त नहीं करती है तो राष्ट्रपति को स्वयं आगे आकर उसे बर्खास्त करना चाहिए। अदालतें भी किसानों के इस नरसंहार पर शांत नहीं बैठ सकतीं।

Advertisement

राकेश सिंघा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हत्या का षड्यंत्र रच रही हैं। इसे संवैधानिक तरीके से यदि अभी नहीं रोका गया तो आने वाले समय में और अधिक खून खराबा देखने को मिलेगा। यह देश अन्नदाताओं का इस तरह सड़कों पर कत्लेआम नहीं देख सकता। सरकार को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।  

उल्लेखनीय है कि आशीष मिश्रा पर आरोप है कि लखीमपुरी में रविवार को उनके नेतृत्व में आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ियां चढ़ाकर और गोलियां चलाकर चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या कर दी गई। प्रतिक्रिया में किसानों ने भी गाड़ियों में सवार चार लोगों को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने आशीष मिश्रा पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement