Advertising

प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में कुल्लू दशहरा की अहम् भूमिका

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। प्रसिद्ध बाॅलीवुड गायक सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज से हिन्दी फिल्मों के नगमें प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस उत्सव का अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व है और यह व्यापारिक व पर्यटन की दृष्टि से भी प्रसिद्ध उत्सव है, जिसमें देश के अलग-अलग भागों से व्यापारी भाग लेते हैं तथा विदेशों के सांस्कृतिक दल पूरे जोश व उत्साह के साथ इस उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से समाज में व्याप्त नशे की बुराई से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को पाॅलिथीन मुक्त बनाने की भी आवश्यकता है जिसमें सभी के संयुक्त प्रयास होने चाहिए। राज्य सरकार ने व्यक्तिगत व नगर परिषदों से 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर पाॅलिथीन खरीदने की नई पहल की है। इससे न केवल प्रदेश पाॅलिथीन मुक्त राज्य बनेगा, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कुल्लू दशहरा में ‘देवधुन’ प्रस्तुत करने की अभिनव पहल की है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से पारंपरिक धुनों की समृद्ध विरासत को संरक्षण मिलेगा और पर्यटकों का मनोरंजन भी होगा।

उन्होंने कहा कि लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र पर छत लगाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा, ताकि खराब मौसम में भी इस तरह के आयोजन बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सकें।

इससे पूर्व, कुल्लू नगर परिषद द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू नगर परिषद को अपशिष्ट निपटान की सुविधा के लिए एक ट्रक और एक ‘हनी सक्कर’ यंत्र देने की भी घोषणा की।

परिवहन, वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को संजोने में रूचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कुल्लू की उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी मौजूद थे।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement