Advertising

जयराम ठाकुर नए मुख्यमंत्री, 27 को शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में अंततः जयराम ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी गई। करीब चार दिन चली खींचतान के बाद रविवार को यहां केंद्रीय पर्यवेक्षकों- निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायकों की बैठक में यह घोषणा की गई। वे 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी इस अवसर पर मौजूद थे। इन दोनों नेताओं का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुखता से लिया जा रहा था। लेकिन हाईकमान की अंतिम सहमति जयराम ठाकुर पर ही बनी।

प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड में चार दिन पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए मंडी जिला के सराज क्षेत्र से पांचवीं बार जीत कर आए जयराम ठाकुर के नाम पर सहमति हो गई थी। पूर्व पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर एक बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मंडी जिला प्रदेश में कांगड़ा के बाद दूसरा बड़ा जिला है। इस बार चुनाव में जिला की कुल दस में से नौ सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय ने जीती है। एक तरह से इस बार मंडी जिला कांग्रेस मुक्त हुआ है।

उधर, मंडी जिला को पहली बार मुख्यमंत्री पद मिलने की संभावनाओं से मंडी ही नहीं बल्कि साथ लगते कुल्लू और बिलासपुर जिलों के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। सभी लोग सीएम पद के लिए जयराम ठाकुर के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रविवार दोपहर बाद जैसे ही इस पद के लिए जयराम ठाकुर के नाम की घोषणा हुई, उनके समर्थकों ने प्रदेश भर में जमकर नरेबाजी की और जश्न मनाया।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार जयराम ठाकुर के पक्ष में सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने वरिष्ठता के बावजूद कभी भी स्वयं को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया। दूसरी बात यह कि प्रदेश में 37 प्रतिशत से अधिक मतदाता राजपूत हैं, इसलिए हाईकमान ने जातीय समाकरणों को भी ध्यान में रखा। इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव में मंडी जिला की कुल 10 में से 9 सीटें भाजपा की झोली में आईं, इसलिए भी हाई कमान ने मंडी को पुरस्कृत करना उचित समझा।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement