चंबा। जिला चंबा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली तहस- नहस हो गई है। डिपुओं में सस्ता राशन कभी कभार ही नजर आता
यहां सनवाल पंचायत के प्रधान कर्मचंद और अन्य ग्रामीणों- डोगरू राम, योगराज, चुनी लाल, शेर दीन, लेख राज, डुम राम और हरदवे आदि ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र के सनवाल, मकण, शलेलाबाड़ी, देहग्रां और चचलू डिपुओं में करीब छह माह से आटे की सप्लाई नहीं आई है, जिस कारण लोग बाजार से महंगे दामों पर आटा खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में गेहूं और मक्की का बहुत कम उत्पादन होता है और ग्रामीण पूरी तरह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपुओं पर ही निर्भर रहते हैं, लेकिन सरकार ने पिछले छह माह से यहां आटे की सप्लाई ही नहीं भेजी। परिणाम स्वरूप गरीब परिवारों के घरों में तो दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ने शुरू हो गए हैं।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मकण में स्थित डिपो होल्डर केवल कृष्ण ने बताया कि उनके अधीन 207 राशनकार्ड धारक हैं, जिन्हें छह माह से आटा नहीं दिया जा सका है। सप्लाई न आने से राशनकार्ड धारकों को खाली हाथ भेजना पड़ रहा है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक मोहन सिंह से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि इस क्षेत्र में आटे की कम सप्लाई पहुंची है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आटा सप्लाई कर दिया जाएगा।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More